आपदा प्रबंधन की जानकारी दी
चम्पावत, मई 23 -- सतीश जोशी, टनकपुर। नंदा कान्वेंट स्कूल में अग्निशमन और आपदा प्रबंधन जागरुकता अभियान चलाया। अग्निशमन विभाग के विरेंद्र कुमार मौर्य ने आग से बचाव, अग्नि सुरक्षा उपायों तथा आपदा के समय अपनाई जाने वाली सावधानियों की जानकारी दी। इस दौरान प्रशिक्षित कर्मचारियों ने अग्निशमन यंत्रों का सही उपयोग, सुरक्षित निकासी प्रक्रिया का व्यावहारिक प्रदर्शन कर जागरुक किया। विद्यालय प्रबंधक जानकी खर्कवाल, प्रधानाचार्या ज्योति चंद, उप प्रधानाचार्य पुष्पा भट्ट ने अग्निशमन और आपदा प्रबंधन की टीम को सम्मानित किया। इस मौके पर विद्यालय के सभी छात्र-छात्राएं और शिक्षक मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.