बदायूं, मार्च 9 -- कंपोजिट विद्यालय असरासी में आयोजित त्रिदिवसीय स्काउट-गाइड प्रशिक्षण शिविर के दूसरे दिन बच्चों ने जीवन जीने की कला सीखी। पूर्व जिला प्रशिक्षण आयुक्त संजीव कुमार शर्मा ने बच्चों को बाढ़ और भूकंप जैसी प्राकृतिक आपदाओं में राहत एवं बचाव कार्यों का विशेष प्रशिक्षण दिया। वरिष्ठ शिक्षक कृष्ण पाल शाक्य ने ध्वजारोहण कर बताया कि इस प्रशिक्षण से बच्चों में अनुशासन व समाज सेवा की भावना जागृत हो रही है। शिविर में प्रधानाध्यापक डॉ. जुगल किशोर ने सीमित संसाधनों में तंबू और झोपड़ी निर्माण की तकनीकें सिखाईं। ब्लॉक अध्यक्ष बृजेश यादव ने बच्चों को राष्ट्रहित में कार्य करने हेतु प्रेरित किया। इस दौरान बच्चों ने प्राथमिक उपचार, गांठें बांधना और मीनार निर्माण का प्रदर्शन किया। इस मौके पर शिक्षिका बलगा इंटल सुमन, रूबी शर्मा, सरिता देवी, महफूज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.