लखनऊ, मार्च 16 -- लखनऊ विश्वविद्यालय के लोक प्रशासन विभाग की अटल सुशासन पीठ की ओर से सोमवार को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एवं सुशासन के नए आयाम विषयक संगोष्ठी का आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय बीकानेर के कुलपति प्रो. मनोज दीक्षित ने कहा कि मानव सभ्यता और तकनीक का संबंध बहुत गहरा है। उन्होंने बताया कि कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) का उपयोग प्रशासन और नीति निर्माण में तेजी से बढ़ रहा है, इसलिए शासन व्यवस्था को तकनीक से एक कदम आगे रहकर काम करना होगा। उन्होंने आपदा प्रबंधन, नीति मूल्यांकन और भ्रष्टाचार रोकने जैसे क्षेत्रों में एआई के उपयोग को महत्वपूर्ण बताया।मुख्य वक्ता इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन की प्रोफेसर चारू मल्होत्रा ने एआई के विकास और उसके नीतिगत पहलुओं पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि तकनीक के साथ मानवीय ...