भभुआ, जनवरी 4 -- पेज चार की खबर आपदा पीड़ितों के लिए विधिक सेवा योजना की दी गयी कानुनी जानकारी विधिक जागरुकता शिविर में ग्रामीणो व जनप्रतिनिधियों को दी गयी कानुनी जानकारी प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश के निर्देशन में सावठ में विधिक जागरूकता शिविर भभुआ,हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में जिला विधिक सेवा प्राधिकार, कैमूर के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश-सह-अध्यक्ष अनुराग के कुशल निर्देशन में जिले के दुर्गावती प्रखंड के सावठ पंचायत भवन में रविवार को एक दिवसीय विधिक जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। इस शिविर का मुख्य विषय "नालसा (आपदा पीड़ितों के लिए विधिक सेवाएँ) योजना" रहा। शिविर को संबोधित करते हुए पैनल अधिवक्ता अमिया शंकर उपाध्याय ने कैमूर जिले के भौगोलिक और स्थानीय परिप्रेक्ष्य में आपदा से होने वाले ...