रामगढ़, जून 27 -- रामगढ़, हमारे प्रतिनिधि। आपदा प्रबंधन एवं जन-राहत कार्यों को गति देते हुए शनिवार को उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल के प्रमंडलीय आयुक्त विजय कुमार गुप्ता एवं रामगढ़ के उपायुक्त ऋतुराज ने संयुक्त रूप से आपदा प्रभावित परिवारों और आर्थिक क्षति की भरपाई के लिए कुल 52 लाख 65 हजार 500 रुपये की सहायता राशि सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में हस्तांतरित की।जिला प्रशासन की ओर से त्वरित कार्रवाई करते हुए विभिन्न प्राकृतिक एवं आकस्मिक आपदाओं से प्रभावित परिवारों को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई गई। इसके तहत वज्रपात से मृत पांच व्यक्तियों के आश्रितों को अनुग्रह अनुदान दिया गया। वहीं वज्रपात से 16 दुधारू एवं अन्य पशुओं की मृत्यु होने पर पशुपालकों को आजीविका क्षति के लिए मुआवजा प्रदान किया गया। इसके अलावा पानी में डूबने से जान गंवाने वाले पांच ल...