लखनऊ, अप्रैल 13 -- प्रमुख सचिव, राजस्व अपर्णा यू ने विभिन्न आपदाओं से प्रभावित व्यक्तियों, परिवारों व कृषकों के लिए 46.28 करोड़ रुपये सहायता धनराशि आवंटित की उन्होंने सभी डीएम को 24 घंटे के भीतर प्रभावित परिवारों को राहत सहायता धनराशि वितरित किए जाने का निर्देश दिया है।।प्रमुख सचिव राजस्व ने ओलावृष्टि से प्रभावित परिवारों के लिए 17. 95 करोड़ रुपये, अग्निकांड से प्रभावित परिवारों के लिए 6.32 करोड़ रुपये तथा विभिन्न आपदाओं से प्रभावित परिवारों के लिए 22. 17 करोड़ रुपये सहायता धनराशि जारी की है। उन्होंने बारिश तथा ओलावृष्टि से हुए नुकसान की समीक्षा करते हए कहा कि शासन ने इसके लिए जिलों को पर्याप्त बजट आवंटित कर दिया गया है। यदि किसी जिले में धनराशि की कमी हो तो तत्काल डिमांड कर ली जाए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्व...