गोड्डा, जुलाई 12 -- गोड्डा, एक प्रतिनिधि। झारखंड विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से आयोजित 90 दिवसीय इंटेनशिव कार्यक्रम के तहत डालसा के अध्यक्ष सह पीडीजे रमेश कुमार एवं सचिव दीपक कुमार के निर्देश पर जिले के पोड़ैयाहाट, बसंतराय, महागामा एवं पथरगामा प्रखंड क्षेत्र में विधिक जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान ग्रामीणों को कानूनी सेवा प्राधिकरणों के माध्यम से आपदा पीड़ितों के लिए कानूनी सेवाएं से संबंधित जानकारी दी गई। यह भी पढ़ें- साकची हाई स्कूल में चलाया गया जागरूकता अभियानकार्यक्रम का विवरण इसी कड़ी में पोड़ैयाहाट के मानिकपुर गांव में आयोजित शिविर में डालसा टीम में शामिल मो. हसीब व शंकर चंद्र सेन ने कहा कि प्राधिकरण 'न्याय सबके लिए' के सिद्धांत पर काम करती है। नालसा ने "आपदा पीड़ितों के लिए विधिक सेवा योजना, 2010" तैयार की है। इसके त...