शाहजहांपुर, मई 18 -- विकास भवन सभागार में दैवीय आपदा राहत सहायता एवं मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के तहत प्रभावित परिवारों को आर्थिक सहायता राशि वितरित की गई। कार्यक्रम में वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना और सहकारिता विभाग के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) जेपीएस राठौर मौजूद रहे। ददरौल विधायक अरविंद कुमार, जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष डीपीएस राठौर, भाजपा जिलाध्यक्ष केसी मिश्रा, महानगर अध्यक्ष शिल्पी गुप्ता, डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह और एडीएम वित्त एवं राजस्व अरविंद कुमार भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में आदेश, मंगल सिंह, संजीव सिंह, फूलचंद्र समेत अन्य प्रभावितों को सहायता राशि दी गई। भावना, शीला राजपूत, हसमुखी और धनदेवी को डमी चेक वितरित किए गए। यह भी पढ़ें- एसडीएम ने वितरित किए राहत चेक

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति स...