बगहा, अप्रैल 18 -- बगहा। आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा क्षेत्र के राज मिस्त्रियों को भूकंप रोधी मकान निर्माण की तकनीक सिखाने के लिए दस दिवसीय विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम का उद्देश्य प्राकृतिक आपदाओं के दौरान सुरक्षित भवन निर्माण को बढ़ावा देना है। ताकि आपदा के समय जान-माल की क्षति को कम किया जा सके।प्रशिक्षण के दौरान मिस्त्रियों को आधुनिक तकनीकों के साथ पारंपरिक निर्माण पद्धतियों में सुधार के उपाय बताए गए। प्रशिक्षक रूपक कुमार ने कहा कि भूकंप के समय भवनों को सुरक्षित रखने के लिए मजबूत नींव, गुणवत्ता युक्त सामग्री का चयन और वैज्ञानिक तरीके से निर्माण अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण पूरा होने के बाद प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र दिया जाएगा। यह भी पढ़ें- बढ़ापुर में जनगणना 2027 के प्रथम चरण का प्रशिक्षण शुर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.