सोनभद्र, जून 15 -- सोनभद्र। मानसून एवं आपदा की स्थिति को देखते हुए जिलाधिकारी चर्चित गौड़ के निर्देशन में जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण एवं जिला पंचायत विभाग की तरफ से जनपद में विशेष जनजागरूकता अभियान संचालित किया जा रहा है। अभियान के तहत ग्राम पंचायत सचिवालयों, सार्वजनिक स्थलों, नदी तटों, जलाशयों एवं अन्य संवेदनशील क्षेत्रों में डूबने से होने वाली दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए सुरक्षा संबंधी संदेश, सावधानियां एवं क्या करें, क्या न करें संबंधी महत्वपूर्ण स्लोगन साइन बोर्ड एवं दीवार लेखन के माध्यम से प्रदर्शित किए जा रहे हैं। जिलाधिकारी ने कहा कि वर्षा ऋतु के दौरान नदी, तालाब एवं जलाशयों के जलस्तर में वृद्धि होने से दुर्घटनाओं की संभावना बढ़ जाती है। यह भी पढ़ें- आपदा में उठाए जाने वाले कदमों की ली जानकारी ऐसे में लोगों को जागरूक एवं सतर्क रहना ...