आपदा को लेकर सतर्क रहें ग्राम प्रहरी
चम्पावत, अगस्त 21 -- चम्पावत। नेपाल सीमा से लगे तामली में ग्राम प्रहरियों की गोष्ठी हुई। गोष्ठी में पुलिस ने ग्राम प्रहरियों को आपदा से बचाव को लेकर सतर्क रहने को कहा गया। चम्पावत के सीमांत तामली में गोष्ठी में पुलिस और ग्राम प्रहरियों की गोष्ठी हुई। एसपी रेखा यादव के निर्देश पर सुरक्षा और जागरुकता पर जोर दिया गया। इस दौरान ग्रामीण क्षेत्रों की समस्याओं और सुरक्षा संबंधी विषयों पर विचार विमर्श किया गया। ग्राम प्रहरियों को बारिश के दौरान नदी किनारे न जाने, आपदा अथवा किसी अप्रिय घटना की आशंका होने पर तत्काल थाने में सूचना देने को कहा गया। साथ ही आपदा को लेकर सतर्क रहने की अपील की गई। ग्राम प्रहरियों को साइबर अपराध, नशे के दुष्प्रभाव, महिला अपराध संबंधी कानून, बाल विवाह और श्रम कानून के बारे में बताया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीड...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.