पटना, अप्रैल 2 -- राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (से.) सय्यद अता हसनैन ने गुरुवार को लोक भवन में इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी बिहार राज्य शाखा की वार्षिक आम बैठक की अध्यक्षता की। उन्होंने इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी को आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के साथ बेहतर समन्वय स्थापित कर कार्य करने की सलाह दी। राज्यपाल ने कहा कि कल्याण चिकित्सा प्रबंधन एवं आपदा प्रबंधन के क्षेत्र में रेडक्रॉस सोसाइटी की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने जोर दिया कि संस्था को राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण और राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के साथ बेहतर समन्वय स्थापित कर कार्य करना चाहिए। उन्होंने कहा कि आपदा की स्थिति में स्वास्थ्य सेवाओं की तत्काल और व्यापक आवश्यकता होती है। विशेषकर, जिलास्तर पर इसकी आवश्यकता और भी अधिक होती है। इसके लिए रेडक्रॉस सोसाइटी को सदैव विशेष रूप से तैयार...