बरेली, सितम्बर 23 -- बरेली। डीएवी कॉलेज में सिविल डिफेंस कोर ने आपदा प्रबंधन पखवाड़े के अंतर्गत छात्र-छात्राओं को जागरूक किया। एडीसी विनोद डागर ने अपनी पूरी टीम के साथ बच्चों को अभ्यास करवाया। आयोजिका एवं स्टाफ ऑफिसर कैजुअल्टी डॉ चारु मेहरोत्रा ने कहा कि विपत्ति के समय में धैर्य और मानसिक संतुलन यदि ठीक है तो समस्या का निदान भी ठीक प्रकार से हो पाता है। डिवीजनल वार्डन दिनेश यादव ने कहा कि आपदा प्रबंधन के विषय में जानकारी होना हर नागरिक की जिम्मेदारी है। यह भी पढ़ें- Bareily News: आपदा में प्राथमिक सहायता का दिया प्रशिक्षण

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...