भभुआ, मार्च 6 -- कलेक्ट्रेट स्थित मुंडेश्वरी सभागार में हुई जिला जिला आपदा प्रबंधन की समीक्षा बैठक बोला आपदा प्रबंधन विभागा, पीड़ितों के बीच तेजी से वितरित किया जा रहा अनुदान (पेज तीन) भभुआ, हिन्दुस्तान संवाददाता। डीएम नितिन कुमार सिंह की अध्यक्षता में शुक्रवार को कलेक्ट्रेट स्थित मुंडेश्वरी सभागार में जिला आपदा प्रबंधन की बैठक हुई। इस दौरान आपदाओं से प्रभावित व्यक्तियों और उनके परिवारों को सहायता राशि देने की गहन समीक्षा की गई। डीएम ने आपदा के मामले में पीड़ित परिवारों को जल्द अनुग्रह राशि मुहैया कराने का निर्देश दिया। बैठक में वित्तीय वर्ष 2025-26 के दौरान हुई जनहानि, पशु हानि और संपत्ति के नुकसान को ले किए गए भुगतान की भी विस्तृत समीक्षा हुई। आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा डीएम को जानकारी दी गई कि वर्ष 2025 में डूबने, लू लगने, वज्रपात, अगलगी ...