अल्मोड़ा, जनवरी 24 -- डीएम अंशुल सिंह ने संभावित बारिश और बर्फबारी के लिए दिशा निर्देश जारी किए हैं। साफ किया है कि आपदा के दौरान राहत-बचाव कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। शनिवार को जारी बयान में डीएम का कहना है कि मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से 23 से 29 जनवरी तक पर्वतीय जिलों में बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई गई है। इसके लिए सभी अधिकारी अपनी-अपनी ओर से तैयारी पूरी कर अलर्ट रहें। डीएम ने जिले के सभी अधिकारियों को बारिश और बर्फबारी से होने वाली समस्याओं से निपटने के लिए सजग रहने को कहा है। विशेषकर आपदा प्रबन्धन, एसडीआरएफ, अग्निशमन, पुलिस आदि को उपकरणों सहित तैयार रहने के निर्देश दिए हैं। कहीं भी पेड़ गिरने से मार्ग बंद होने पर तत्काल कार्रवाई की जाए। साथ ही जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र के दूरभाष नंबर 05962-23787...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.