फर्रुखाबाद कन्नौज, अगस्त 23 -- फर्रुखाबाद, संवाददाता।आठवी वाहिनी राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) गाजियाबाद के कमांडेंट सुदेश कुमार के निर्देशन में यहां कार्यरत एनडीआरएफ की टीम ने डीपीवीपी विद्यालय में बच्चों और शिक्षकों से संवाद किया। इस दौरान टीम कमांडर रमाकांत यादव ने विद्यार्थियों और शिक्षकों को भूकंप, बाढ़, अग्निकांड, मानव जनित आपदाओं के दौरान अपनायी जाने वाली सुरक्षा व सावधानियां बताईं। भूकंप के दौरान ड्राप, कवर एवं होल्ड तकनीक का व्यवहारिक प्रदर्शन करते हुए प्रतिभागियों को आपदा के समय सुरक्षित प्रक्रिया के बारे में बताया। इसके साथ ही टीम ने सीपीआर, बेसिक लाइफ सपोर्ट, प्राथमिक इलाज, गले में भोजन या अन्य कोई वस्तु फंस जाने की स्थिति में अपनायी जाने वाली जीवन रक्षक तकनीकों की जानकारी दी। टीम ने आपदा से पहले की तैयारी, आपदा के दौरान सु...