अल्मोड़ा, अप्रैल 20 -- कुंवर भाकुनी, सोमेश्वर। अतिवृष्टि से क्षतिग्रस्त सूपाकोट के लक्ष्मीपुर स्थित प्राचीन नौले की मरम्मत का कार्य पूरा हुआ। हैरानी की बात यह है कि मात्र 71 हजार रुपये की लागत के इस कार्य को पूरा करने में दो वर्ष का समय लगा दिया। इसके लिए भी ग्रामीणों को दो बार आंदोलन करना पड़ा। ग्रामीणों ने नौले में वरुण देवता की पूजा अर्चना कर आम जनता को सौंपा। पूर्व सैनिक जुगल किशोर पाण्डे ने कहा कि रमेश चन्द्र पाण्डे के संघर्ष के बाद काम पूरा हो पाया है। अब धीरज पाण्डे, मोहित पाठक, पायल पाठक, मोहित पाण्डे आदि ने नौले के पास सोलर लाइट लगाने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...