चित्रकूट, सितम्बर 7 -- चित्रकूट। जिले मे आई भीषण बाढ़ की विभीषिका को देखते हुए जगद्गुरु रामभद्राचार्य दिव्यांग राज्य विश्वविद्यालय ने प्रभावित परिवारों के बच्चों का 50 फीसदी शिक्षण शुल्क वापस करने का निर्णय लिया है। कुलपति प्रो शिशिर पांडेय ने बताया कि जिले में इस वर्ष भीषण बाढ़ से अत्यधिक नुकसान हुआ है। इसको देखते हुए आपदाग्रस्त परिवारों के बच्चों का 50 फीसदी शिक्षण शुल्क वापस किया जाएगा। ताकि प्रभावित परिवारों को बच्चों की शिक्षा में अतिरिक्त आर्थिक बोझ न पड़े। बताया कि शुल्क वापस लेने के लिए राजस्व विभाग से जारी आपदा पीड़ित का प्रमाण पत्र विश्वविद्यालय में जमा करना होगा। यह भी पढ़ें- बाढ़ एवं अतिवृष्टि से पीड़ित छात्र-छात्राओं को राहत देगा जेआरडी विवि चित्रकूट

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...