आपत्ति के कारण अपलोड नहीं टीजीटी-पीजीटी के रिक्त पद
प्रयागराज, जुलाई 15 -- प्रयागराज। प्रदेश के 4512 सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में प्रशिक्षित स्नातक (टीजीटी), प्रवक्ता (पीजीटी) और संबद्ध प्राइमरी में शिक्षकों के रिक्त पदों की सूचना उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग की वेबसाइट पर अपलोड नहीं की जा सकी है। शिक्षा निदेशालय ने रिक्त पदों की सूचना निदेशक को भेजते हुए अधियाचन अपलोड करने की अनुमति मांगी थी। सूत्रों के अनुसार निदेशक प्रताप सिंह बघेल ने कुछ बिन्दुओं पर आपत्ति की है। आपत्तियों का निवारण होने के बाद ही 20 हजार से अधिक रिक्त पदों की सूचना पोर्टल पर अपलोड की जाएगी। पूर्व में प्रधानाचार्य के 1475 और प्रधानाध्यापक के 1172 रिक्त पदों की सूचना चयन आयोग के पोर्टल पर भेजी जा चुकी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.