लखनऊ, जून 3 -- जिले के 332 गांवों में दोगुना हुआ सर्किल रेट मोहनलालगंज से आईं सबसे ज्यादा आपत्तियांलखनऊ मुख्य संवाददाताजिले के 332 गांवों में कृषि योग्य जमीनों का नया डीएम सर्किल रेट गुरुवार से प्रभावी हो जाएगा। जिला प्रशासन की ओर से अनंतिम सूची जारी की जाएगी। बुधवार को 58 आपत्तियों का निस्तारण किया गया। आपत्तियां लेकर आए ग्रामीणों के अनुसार ज्यादातर आपत्तियां सर्किल रेट और ज्यादा बढ़ाने के संबंध में आई थीं। इनमें भी मोहनलालगंज की संख्या सबसे ज्यादा थी।जिन गांवों में नई दरें लागू हो रही हैं उनमें 161 मोहनलालगंज, 52 सरोजनीनगर, 95 बीकेटी, 13 मलिहाबाद और 6 सदर के गांव हैं। यह भी पढ़ें- लिंक एक्सप्रेस वे के लिए किसानों को दोगुना मुआवजा शहरी क्षेत्र को छोड़कर सभी 332 गांवों में कृषि योग्य जमीनों का डीएम सर्किल रेट बढ़ाने का फैसला किया गया है। ...