भभुआ, जून 22 -- भभुआ। थाना क्षेत्र के एक गांव के घर में घुसे व्यक्ति को ग्रामीणों ने महिला के साथ आपत्तिजनक स्थिति में पकड़कर उसकी धुनाई की और पुलिस को सौंप दिया। ग्रामीणों ने बताया कि उसके महिला के घर आने-जाने से माहौल खराब हो रहा था। रविवार की रात में ग्रामीणों ने उसे पकड़ लिया। सूचना के बाद घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने उसे अपने हिरासत लेकर थाने लाकर पूछताछ कर रही है।

मारपीट की घटनाएँ मारपीट में दो महिला सहित पांच घायल भभुआ। जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में हुई मारपीट की घटनाओं में दो महिला सहित पांच लोग घायल हो गये। घायलों में चांद थाना क्षेत्र के गोई गांव की मीरा देवी, भोरा की सोना देवी, उपरी के रंजन मिश्रा, निशांत मिश्रा व नीतिश कुमार शामिल हैं। सभी घायलों को सदर अस्पताल लाया गया। चिकित्सक द्वारा उनका इलाज किया गया। कैमूर पुलिस मामले...