नई दिल्ली, अगस्त 11 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। दिल्ली हाई कोर्ट ने केंद्र सरकार की शिकायत अपीलीय समिति को शिरडी साई बाबा के संबंध में कथित तौर पर झूठी, अपमानजनक व भड़काऊ सामग्री वाले यूट्यूब वीडियो तथा अन्य ऑनलाइन प्रकाशनों को हटाने की मांग वाली शिकायत पर जल्द निर्णय लेने को कहा। न्यायमूर्ति स्वर्ण कांता शर्मा की पीठ ने मामले को तत्काल विचार योग्य बताते हुए कहा कि अदालत ऐसा आदेश पारित करेगी, जिसके तहत शिकायत अपीलीय समिति को मामले पर 7 या 10 दिनों के भीतर फैसला करने के लिए कहा जाएगा। यह याचिका श्री साईं बाबा संस्थान ट्रस्ट, शिरडी की तरफ से दायर की गई। यह भी पढ़ें- जस्टिस स्वर्ण कांता शर्मा की अदालत को गूगल ने बताया- ध्रुव राठी के 'राम-कृष्ण' वाले वीडियो पर लगा दी रोक ट्रस्ट का आरोप है कि कई यूट्यूब वीडियो व अन्य ऑनलाइन सामग्री में साई...