हल्द्वानी, दिसम्बर 22 -- भीमताल। युवती का आपत्तिजनक वीडियो बनाने और उसके एवज में युवती को धमकाने और मानसिक शोषण करने के मामले में सोमवार को भीमताल थाने में मुकदमा दर्ज हुआ है। मामले में नौकुचियाताल निवासी हिमांशु दानी पर विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। पीड़िता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह तीन साल पूर्व पंजाब से नौकुचियाताल क्षेत्र में नौकरी करने के लिए आई थी। यहां वह हिमांशु के यहां किराए पर रहती थी। रोजाना की तरह युवती अपने कमरे में थी। तभी रविवार देर रात आरोपी ने खिड़की के रोशन दान से चुपचाप वीडियो बना लिया और उसकी एवज में युवती को धमकाने का कार्य किया। इस पर युवती ने भीमताल में रह रहे अपने नजदीकी परिजनों को घटना की सूचना दी। मौके पर पहुंच कर परिजनों ने देर रात भीमताल पुलिस को सूचना दी। वहीं सोमवार को आरोपी हिमांशु द...