शाहजहांपुर, अप्रैल 10 -- सिंधौली। थाना क्षेत्र की एक युवती ने युवक पर आपत्तिजनक वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने और रुपये न देने पर सोशल मीडिया पर वायरल करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़िता ने बताया कि लखीमपुर खीरी के उचौलिया थाना क्षेत्र के गांव इब्राहिमपुर निवासी अमन बेग ने उसकी बिना सहमति के निजी पलों के वीडियो और फोटो बना लिए। इसके बाद आरोपी ने उन्हें वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। युवती के मुताबिक, आरोपी तीन माह पहले उसे डराकर 60 हजार रुपये ले चुका है और अब एक लाख रुपये की मांग कर रहा था। रुपये न देने पर आरोपी ने उसके भाई की फेसबुक आईडी हैक कर आपत्तिजनक सामग्री वायरल कर दी। घटना के बाद पीड़िता मानसिक रूप से परेशान है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगे की क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.