प्रयागराज, मार्च 15 -- दरोगा भर्ती परीक्षा में पंडित पर आपत्तिजनक प्रश्न पूछने के मामले में प्रतियोगी छात्र संघर्ष समिति न्यायालय की शरण में जाने की तैयारी में है। संघर्ष समिति के मीडिया प्रभारी प्रशांत पांडेय ने सरकार से मांग की है कि इस प्रकार का आपत्तिजनक प्रश्न बनाने वाले पर कठोर कार्रवाई की जाए। यदि कार्रवाई नहीं होती है तो पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड के अध्यक्ष समेत सभी जिम्मेदार अधिकारियों के विरुद्ध उच्च न्यायालय की शरण लेंगे। इस प्रकार के कृत्य से समाज के करोड़ों लोगों की भावनाएं आहत हुई हैं तथा पंडित खुद को अपमानित महसूस कर रहे हैं। यह संविधान में प्राप्त मौलिक अधिकार का उल्लंघन है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...