रामपुर, अप्रैल 26 -- रामपुर। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाली आपत्तिजनक पोस्ट डालने के मामले में शहजादनगर पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। थानाध्यक्ष कुलदीप राणा ने बताया कि ट्वीटर के माध्यम से सोशल मीडिया सैल को सूचना प्राप्त हुई। जिसके बाद युवक के खिलाफ केस दर्ज किया गया। केस दर्ज करने के बाद आरोपी विपिन कुमार निवासी ग्राम निपनिया का मझरा को गिरफ्तार कर लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...