आपत्तिजनक पोस्टर को लेकर यादव समाज में उबाल
भदोही, मई 12 -- भदोही, संवाददाता। अखिल भारतीय यादव महासंघ के पदाधिकारियों का एक प्रतिनिधि मंडल सीओ भदोही से मिला। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व सीएम समेत कई नेताओं की तस्वीर लगाकर पोस्टर लगाने की घटना की निंदा की। साथ ही जांच कराकर उचित कार्रवाई की मांग किया। समाज के लोगों ने कहा कि रविवार की रात को अराजक तत्वों ने सपा मुखिया एवं पूर्व सीएम अखिलेश यादव, वरिष्ठ नेता आजम खां और संभल के सांसद जियाउल रहमान बर्क की तस्वीर लगाकर पोस्टर चस्पा किया। नेताओं पर बिजली चोरी का आरोप लगाया गया है। इससे समाज में गलत संदेश गया है। शहर के इंद्रामिल, चौरी के मानिकपुर समेत कई स्थानों पर पोस्टर लगाए गए हैं। मांग किया कि पुलिस सीसीटीवी फुटेज को खंगालने का काम करें। ताकि जिसने ऐसा किया है, उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जा सके। चेताया कि ऐसा ना होने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.