आपत्तिजनक नारे लिखने वाले दोनों आरोपित भेजे गए जेल
मऊ, मई 27 -- पूराघाट (मऊ), हिन्दुस्तान संवाद। कोपागंज थाना क्षेत्र की पुलिस चौकी कुर्थी जाफरपुर के साइन बोर्ड पर आपत्तिजनक नारा लिखने के गिरफ्तार दोनों आरोपियों को बुधवार को जेल भेज दिया गया। स्थानीय कोपागंज थाना क्षेत्र अंतर्गत पुलिस चौकी कुर्थी जाफरपुर के साइन बोर्ड पर शरारती तत्वों ने पाक के पक्ष में आपत्तिजनक नारा लिख दिया था। मंगलवार को इसकी फोटो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद हड़कंप मच गया था। मामले का संज्ञान लेते हुए पुलिस अधीक्षक कमलेश बहादुर ने मामले की जांच के आदेश दिए थे। कोपागंज पुलिस टीम ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के आधार पर दो आरोपियों को देर रात गिरफ्तार कर लिया गया था। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अभिनव निवासी फैजुल्लाहपुर और अरुण निवासी सोड़सर थाना कोपागंज के रूप किया गया। मामले में मुख्य आरक्षी दीपक सिंह की तहर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.