नई दिल्ली, जनवरी 7 -- नई दिल्ली। प्रमुख संवाददाता जेएनयू परिसर में सोमवार रात को की गई आपत्तिजनक नारेबाजी के विरोध में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने नारेबाजी करने वालों का पुतला दहन किया। एबीवीपी की जेएनयू इकाई ने बयान जारी कर कहा कि प्रदर्शन के माध्यम से उन अराजक तत्वों के खिलाफ कड़ा संदेश दिया गया, जो बार-बार विश्वविद्यालय के शैक्षणिक वातावरण को बिगाड़ने और भय व अराजकता फैलाने का प्रयास करते हैं। एबीवीपी जेएनयू ने विश्वविद्यालय प्रशासन एवं दिल्ली पुलिस से मांग की कि पूरे प्रकरण में बिना किसी देरी के त्वरित, निष्पक्ष और कठोर कार्रवाई की जाए। परिषद का कहना है कि देशविरोधी मानसिकता, खुलेआम आपराधिक नारेबाजी और संवैधानिक संस्थाओं के विरुद्ध उकसावे को किसी भी रूप में बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। ऐसे कृत्य न केवल विश्वविद्यालय की गरिमा को ठेस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.