प्रयागराज, नवम्बर 9 -- नैनी, हिन्दुस्तान संवाद। भगवान झूलेलाल को और सिंधी समाज को पाकिस्तानी कहे जाने की कड़ी निंदा करते हुए नैनी में सिंधी समाज के लोगों ने आक्रोश व्याप्त किया। उन्होंने जल्द से जल्द इस बयान को देने वाले अमित बघेल पर कार्रवाई की मांग की गई। कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी भी दी है। रविवार को नैनी क्षेत्र के चकभटाई में स्थित सिंधी कॉलोनी में समाज की एक आपात बैठक हुई। जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अमित बघेल के खिलाफ कठोर दंडात्मक कार्रवाई की मांग की गई। विरोध करने वाले में उमा शंकर आयलानी, महेश कुमार आहूजा, जितेंद्र आहूजा, नरेंद्र कुमार छाबड़ा, हेमंत कुमार छाबड़ा, रज्जन तनेजा, हेमंत मध्यान, विजय मध्यान, सचिन मध्यान, अमन छाबड़ा, नवीन आहूजा, विनोद कुमार आहूजा, सुदेश आहूजा, दर्शन सहित समस्त सिंधी समाज के लोग उपस्...