आपत्तिजनक टिप्पणी पर भड़की पंजाबी महासभा
रुद्रपुर, सितम्बर 6 -- खटीमा, संवाददाता। पंजाबी सिख समाज को कथित तौर पर पाकिस्तानी रिफ्यूजी कहकर अपमानित किए जाने के मामले ने तूल पकड़ लिया है। रविवार को पंजाबी महासभा के पदाधिकारियों ने एकजुट होकर आपत्तिजनक टिप्पणी का कड़ा विरोध जताया। उन्होंने एसडीएम के माध्यम से राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री को ज्ञापन भेजकर टिप्पणी करने वाली महिला के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई की मांग की। देहरादून निवासी एक महिला ने सोशल मीडिया पर पंजाबी सिख समाज को लेकर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। पंजाबी महासभा के नगर अध्यक्ष जितिन ग्रोवर ने कहा कि इस तरह की टिप्पणी समाज की भावनाओं को आहत करने के साथ ही सामाजिक सौहार्द्र पर भी प्रतिकूल प्रभाव डाल सकती है। उन्होंने कहा कि देश के विकास और सामाजिक उत्थान में पंजाबी सिख समाज का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। समाज के लोगों को इस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.