आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर सौंपा ज्ञापन
बागपत, जून 30 -- बागपत। जमीयत उलमा-ए-हिंद की जिला इकाई ने सोशल मीडिया पर पैगंबर के खिलाफ कथित आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर विरोध प्रदर्शन किया है। संगठन ने टिप्पणी करने वाली महिला के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए सोमवार को कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया और अधिकारियों को ज्ञापन सौंपते हुए नाजिया इलाही खान के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। जमीयत उलमा-ए-हिंद के जिला उपाध्यक्ष मुफ्ती शाह आलम ने कहा कि इस तरह की टिप्पणी से मुस्लिम समाज की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं। उन्होंने प्रशासन से इस वीडियो का संज्ञान लेकर संबंधित व्यक्ति के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग की। यह भी पढ़ें- नाजिया इलाही खान के खिलाफ कार्रवाई की मांग यह भी पढ़ें- आपत्तिजनक वीडियो को लेकर थाने पहुंचा प्रतिनिधिमंडल
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वार...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.