चित्रकूट, अप्रैल 29 -- चित्रकूट। मुख्यालय कर्वी स्थित धनुष चौराहा में छत्रपति सेना के कार्यकर्ताओं ने धीरेंद्र शास्त्री की ओर से छत्रपति शिवाजी महाराज के संबंध में की गई आपत्तिजनक टिप्पणी के विरोध में प्रदर्शन किया। सभी ने आपत्तिजनक टिप्पणी पर नाराजगी जताई। नारेबाजी करते हुए कार्यकर्ताओं ने प्रतीकात्मक पुतला दहन भी किया। प्रशासन को ज्ञापन देकर संबंधित के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की। इस दौरान रोहित सिंह, डा विकास पटेल, राहुल पटेल, मीरा भारती, मोहित पटेल, धर्मेन्द्र, प्रकाश वर्मा, हरिहर पटेल, कृष्णा पटेल, प्रभाकर पटेल, आलोक पटेल, कुंवर पटेल, जोगेन्द पटेल, अभिषेक पटेल, गोलू, नरेंद्र आदि लोग मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक की टिप्पणी, आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसे...