पीलीभीत, मार्च 22 -- वाल्मीकि समुदाय के खिलाफ की गई आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर मोहल्ला नखासा में हंगामा हो गया। समुदाय विशेष के युवक द्वारा सोशल मीडिया पर की गई टिप्पणी से नाराज वाल्मीकि समुदाय के सैकड़ों लोग सड़क पर उतर आए। नखासा से जुलूस निकालकर गैस चौराहे पर जाम लगा दिया। सूचना पर सीओ सिटी दीपक चतुर्वेदी समेत दो थानों का फोर्स मौके पर पहुंच गया। सीओ सिटी ने कार्रवाई का आश्वासन देकर जाम खुलवाया। इस मामले में थाना सुनगढ़ी में वाल्मीकि समुदाय के युवक की तहरीर पर वसीम रजा उर्फ मिस्टर पीलीभीत के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामला दो समुदायों से जुड़ा होने के कारण मौके पर पुलिस और पीएसी तैनात कर दी गई है। अपर पुलिस अधीक्षक विक्रम दहिया ने भी मौके पर पहुंचकर आक्रोशित लोगों से बातचीत की। सीओ सिटी दीपक चतुर्वेदी ने बताया आरोपी के खिलाफ मुकद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.