गिरडीह, जून 29 -- गावां। गावां प्रखंड के मुस्लिम समाज के लोगों ने रविवार को नाजिया इलाही खान के खिलाफ गावां थाना में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की। आवेदन में आरोप लगाया गया है कि नाजिया इलाही खान ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर इस्लाम धर्म के पैगम्बर हजरत मुहम्मद साहब के संबंध में आपत्तिजनक एवं अपमानजनक टिप्पणी की है, जिससे मुस्लिम समाज की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं। आवेदन में कहा गया है कि उक्त बयान जानबूझकर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने तथा समाज में सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की मंशा से दिया गया प्रतीत होता है। लोगों ने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की। यह भी पढ़ें- आपत्तिजनक टिप्पणी करनेवालों पर कार्रवाई के लिए आवेदन आवेदन सौंपने के दौरान झामुमो नेता इमरान अंसारी, कांग्रेस न...