लखीमपुरखीरी, जून 21 -- भीरा थाना क्षेत्र में एक युवक ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर आपत्तिजनक टिप्पणी करते हुए वीडियो डाल दिया। भीरा एसओ रोहित दुबे ने बताया वायरल वीडियो की जांच में पता चला है कि रायपुर निवासी सद्दाम अली लगातार विवादित वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड करता रहा है। पूर्व में भी इसी तरह के एक वीडियो को लेकर भीरा पुलिस ने कार्रवाई की थी। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस सक्रिय हो गई है। वीडियो की जांच की जा रही है और तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। भाजपा मंडल अध्यक्ष धीरेंद्र सिंह के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओ ने भीरा पुलिस से शिकायत कर कठोर कार्रवाई की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...