गाज़ियाबाद, जनवरी 22 -- ट्रांस हिंडन। खोड़ा थाना पुलिस ने धर्म विशेष के संबंध में आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले युवक को गिरफ्तार कर लिया है। युवक का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। हालांकि हिन्दुस्तान वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता। एसीपी इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि 20 जनवरी को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था। वीडियो में एक युवक धर्म विशेष को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी कर रहा था। चौकी प्रभारी भारती चौधरी ने वीडियो के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आरोपी की पहचान ऋषि ठाकुर के रूप में हुई, जो खोड़ा कॉलोनी में ही रहता है। आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.