गिरडीह, जून 28 -- जमुआ। सोशल मीडिया पर पैगंबर हजरत मुहम्मद की शान में कथित रूप से आपत्तिजनक टिप्पणी किए जाने के मामले में कार्रवाई की मांग को लेकर जमुआ थाना में आवेदन दिया गया है। आवेदन में नाजिया इलाही खान के विरुद्ध धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने और सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज करने की मांग की गई है। आवेदनकर्ता मो. युनूस ने थाना प्रभारी को दिए आवेदन में कहा है कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से उन्हें जानकारी मिली कि नाजिया इलाही खान द्वारा सार्वजनिक मंच पर पैगंबर हजरत मुहम्मद के संबंध में कथित रूप से आपत्तिजनक एवं अशोभनीय टिप्पणी की गई। यह भी पढ़ें- मोहम्मद साहब की शान में गुस्ताखी से रोष, केस दर्ज करने की मांग आवेदन में कहा गया है कि इस टिप्पणी से मुस्लिम समुदाय की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंची है और क्ष...