नई दिल्ली, अप्रैल 12 -- Supreme Court News: एक अंतरराष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस में भारत के दो जजों ने वकीलों को ऐसी सलाह दी, जिसकी खूब चर्चा हो रही है। जस्टिस अरविंद कुमार ने युवा वकीलों को वीकेंड कल्चर से दूर रहने और कठिन परिश्रम की सलाह दी, वहीं जस्टिस पीके मिश्रा ने मध्यस्थता में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की बढ़ती अनिवार्य भूमिका और उसके खतरों पर चर्चा की। ICA के पांचवें अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में बोलते हुए जस्टिस अरविंद कुमार ने युवा अधिवक्ताओं को अनुशासन और लंबे समय तक काम करने की संस्कृति अपनाने पर जोर दिया। उन्होंने विशेष रूप से दिल्ली, मुंबई और कोलकाता जैसे बड़े शहरों के युवा वकीलों में शनिवार-रविवार की छुट्टी लेने की बढ़ती प्रवृत्ति पर चिंता जताई। जस्टिस कुमार ने अपने शुरुआती दिनों को याद करते हुए बताया कि बेंगलुरु में उनके समय में वका...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.