नई दिल्ली, मई 13 -- अगर आप सर्च करेंगे कि यूट्यूब पर सबसे ज्यादा बार देखा गया इंडियन वीडियो कौन सा है तो जवाब आएगा, टी-सीरीज का हनुमान चालीसा। 2026 तक इसे 5 बिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है। इसके वीडियो में गुलशन कुमार दिखते हैं। कई लोगों को ऐसा लगता है कि यह गाना उन्होंने गाया है। हालांकि इस भजन को हरिहरन ने आवाज दी है। वही हरिहरन जिन्होंने बॉम्बे का तू ही रे और खामोशी का बाहों के दरमियां गाना गाया है। इस गाने की पॉप्युलैरिटी इतनी है कि एक बार मंदिर के पुजारी हरिहरन के पैर छूने लगे थे। यहां जानिए इस वीडियो से जुड़ी कुछ इंट्रेस्टिंग कहानी।2011 में यूट्यूब पर आया वीडियो टी-सीरीज का हनुमान सुनकर कई लोगों की सुबह होती है। वहीं कई लोग सोने से पहले रात में यह भजन चलाते हैं। 1992 में जब इसे रिकॉर्ड किया गया तो किसी ने सोचा नहीं था कि ये इतन...