आपको भी मार डालेंगे; राजीव गांधी के फैसले से डर गई थीं सोनिया, क्या था पूर्व PM का जवाब
नई दिल्ली।, नवम्बर 8 -- 31 अक्टूबर 1984 को देश की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की हत्या कर दी गई। उस समय उनके बेटे राजीव गांधी पश्चिम बंगाल में एक रैली को संबोधित कर रहे थे। अपनी मां की मौत की खबर सुनकर वह सीधे दिल्ली पहुंचे। दिल्ली पहुंचने पर वह एयरपोर्ट से सीधे अस्पताल गए, जहां सोनिया गांधी पहले से ही मौजूद थीं। अस्पताल में राजीव गांधी ने सोनिया को बताया कि इंदिरा के बाद वह प्रधानमंत्री बनेंगे, क्योंकि पार्टी यहीं चाहती है। राजीव गांधी के यह बात सुनकार सोनिया डर गईं और उनसे अपने फैसले को पलटने का अनुरोध किया। सोनिया ने अपनी नई किताब में इस बात का उल्लेख किया है। आपको बता दें कि इंदिरा गांधी की उनके अंगरक्षकों द्वारा नई दिल्ली में 1, सफदरजंग रोड स्थित उनके सरकारी आवास पर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। दिल्ली के अस्पताल में अपनी मुलाकात...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.