लद्दाख, जुलाई 31 -- कॉकरोच जनता पार्टी का आंदोलन खत्म होने के बाद सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक एक बार फिर दिल्ली की भागमभाग से दूर केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख में स्थित अपने गांव पहुंच गए हैं, जहां से उन्होंने शुक्रवार रात को एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्होंने केंद्र सरकार को अनशन तोड़ते वक्त लिखित में उनसे किए गए अपने वादे पूरे करने को कहा, साथ ही प्रदर्शन करने वाले छात्रों पर किसी तरह की कानूनी कार्यवाही ना करने की सलाह भी दी। अपने इस वीडियो में उन्होंने नीट परीक्षा रद्द होने पर अपनी जान देने वाले स्टूडेंट्स के परिजनों को मुआवजा देने की मांग भी की और कहा कि हर चीज वक्त पर ही अच्छी लगती है। अपने इसी वीडियो में उन्होंने उन लोगों की खिंचाई भी की, जिन्होंने भारतीय रेल की तारीफ करने पर वांगचुक को सरकार समर्थक ठहरा दिया था। वांगचुक ने कहा...