आपको पता भी है कि हाई कोर्ट में केस लटका है? सीनियर वकील से ऐसा क्यों बोल पड़े CJI सूर्यकांत
नई दिल्ली, सितम्बर 1 -- इलाहाबाद हाई कोर्ट में हायर जूडिशल सर्विस के तहत नियुक्तियों का मामला लेकर सीनियर वकील प्रशांत भूषण सुप्रीम कोर्ट पहुंच गए। उन्होंने अपनी याचिका में कहा कि यह मामला बहुत छोटा है और हाई कोर्ट में चार साल से लंबित है। अगर सुप्रीम कोर्ट इशारा भर कर दे तो काम बन जाएगा। इसपर सीजेआई सूर्यकांत ने प्रशंत भूषण से कहा, आपको पता भी है कि हाई कोर्ट में यह मामला लंबित है। इसपर प्रशांत भूषण ने कहा, मुझे इसके बारे में पूरी जानकारी है। बात यह है कि मामला हायर जूडिशल सर्विसेज से जुड़ा है और इसलिए जल्द से जल्द इसकी सुनवाई होनी चाहिए। सीजेआई ने कहा, हर दिन हम लोगों के पास लगभग चर से पांच ऐसी याचिकाएं होती हैं जो कि इलाहाबाद हाई कोर्ट से संबंधित होती हैं। प्रशांत भूषण ने कहा, समस्या यह है कि इलाहाबाद हाई कोर्ट में बहुत सारी वैकेंसी है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.