नई दिल्ली, अप्रैल 26 -- Attack on Donald Trump: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की फिर एकबार जान लेने की कोशिश की गई है। वाशिंगटन डीसी स्थित हिल्टन होटल में आयोजित एक डिनर कार्यक्रम के दौरान एक हमलावर ने कई राउंड फायरिंग की। हालांकि, जब तक वह मुख्य मंच तक पहुंच पाता उसे हिरासत में लिया जा चुका था और ट्रंप को उनकी पत्नी मेलानिया ट्रंप और उपराष्ट्रपति जेडी वेंस के साथ सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। गनीमत रही कि इस घटना में किसी को कोई नुकसान नहीं हुआ। इस हादसे के बाद ट्रंप ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया गया। इस दौरान एक पत्रकार ने उनसे पूछा कि आप पर बार-बार हमला क्यों हो रहा है। इसका ट्रंप ने अपने अंदाज में जवाब दिया। अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा, "जो लोग सबसे ज्यादा काम करते हैं और जो सबसे बड़ा प्रभाव डालते हैं, लोग उन्हीं के पीछे पड़...