सहारनपुर, अगस्त 16 -- सहारनपुर में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर आयोजित ध्वजारोहण कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे कांग्रेस सांसद इमरान मसूद को स्थानीय युवाओं ने सड़क की बदहाली को लेकर घेर लिया। खाता खेड़ी क्षेत्र में आयोजित कार्यक्रम के दौरान युवाओं और स्थानीय लोगों ने सांसद के सामने लंबे समय से खराब पड़ी सड़क की समस्या उठाई और जल्द निर्माण कराने की मांग की। इस दौरान कुछ युवाओं ने अपनी नाराजगी भी जाहिर की। कार्यक्रम में पहुंचे इमरान मसूद से लोगों ने कहा कि क्षेत्र की सड़क काफी समय से जर्जर हालत में है।सड़क को लेकर इमरान सांसद को लोगों ने घेरा सड़क की बदहाली को लेकर कई बार सोशल मीडिया पर वीडियो भी पोस्ट किए जा चुके हैं, लेकिन इसके बावजूद अब तक निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ। लोगों ने सांसद से मौके पर सड़क की स्थिति देखने और समस्या का जल्द समाधान...