आपके हथियारों से भारत पर हमले होते हैं. जयशंकर ने यूरोपीय देशों को दिया टका सा जवाब; रूसी तेल को लेकर उठे थे सवाल
हेलसिंकी, जून 12 -- रूस से तेल खरीदने के फैसले पर भारत को घेरने की कोशिश कर रहे पश्चिमी मीडिया और यूरोपीय देशों को भारत ने करारा जवाब दिया है। विदेश मंत्री डॉ एस जयशंकर ने उनके ही देश में पश्चिमी देशों को आईना दिखाते हुए कहा है कि यूरोप को भी यह सोचना चाहिए कि उसके देश में बने हथियारों का इस्तेमाल भारत पर हमलों के लिए होता है, लेकिन यूरोप को भारत से कोई खतरा नहीं है। जयशंकर ने यह बातें फिनलैंड में गुरुवार एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहीं। कॉन्फ्रेंस के बीच जब एक पत्रकार ने भारत पर रूस के प्रति सहानुभूति रखने और रूसी तेल खरीदने के लिए उतावला होने जैसे आरोप लगाए, तब जयशंकर ने यूरोप और अमेरिका की ही कुंडली खोल दी। रूस और यूक्रेन युद्ध में भारत की नैतिकता पर सवाल उठाने पर जयशंकर ने कहा, "मैं यहां एक बात साफ कर दूं। आज तक किसी भी यूरोपीय देश ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.