नई दिल्ली, मार्च 23 -- Nitish Letter to PM Modi: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर उनका आभार प्रकट किया है। प्रधानमंत्री ने रविवार को मुख्यमंत्री को पत्र लिखा था। इसमें उन्होंने बिहार दिवस को लेकर मुख्यमंत्री को बधाई दी थी साथ ही बिहार की जनता को भी बधाई दी थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लिखे पत्र में नीतीश कुमार ने कहा है कि आज बिहार के लोग देश-दुनिया के हर कोने में अपने परिश्रम और प्रतिभा के बल पर अपनी अलग पहचान बना रहे हैं। प्रधानमंत्री के नाम अपने पत्र में सीएम ने कहा है कि गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में आपने बिहारवासियों को पूरा सम्मान और अपनापन दिया, उनकी मेहनत को सराहा तथा उनको परिवार की तरह अपनाया। आज देश के प्रधानमंत्री के रूप में भी बिहार के प्रति आपका वही गहरा स्नेह, आदर और लगाव है। आपने बिह...