बरेली, मार्च 14 -- UP News: यूपी में स्मार्ट मीटर ने बिजली उपभोक्ताओं ने नींद उड़ा रखी है। अभी तक बिल नहीं जमा होने पर विभाग की तरफ से नोटिस भेजा जाता, इसके बाद बिजली कनेक्शन काटा जाता था, लेकिन अब बिल माइनस होने पर खुद ब खुद बिजली का कट जाएगा। शुक्रवार को मध्यांचल विद्युत वितरण निगम ने सभी स्मार्ट मीटरों को लाइव कर दिया है। ऐसे में निगेटिव बैलेंस वाले उपभोक्ताओं के लिए संकट खड़ा हो गया है। जिनके स्मार्ट मीटर का बैलेंस माइनस होगा अब उनका कनेक्शन खुद कट जाएगा। बरेली की बात करें तो यहां अब तक 1,05,232 से अधिक स्मार्ट मीटर लगाए जा चुके हैं। इनमें से 95,960 मीटर कंवर्जन के बाद ऑटोमैटिक प्रीपेड सिस्टम में बदल चुके हैं। इसमें से 74,840 उपभोक्ताओं पर करीब 23 करोड़ 77 लाख रुपये बिजली निगम का बकाया है। इन उपभोक्ताओं को पास निगेटिव बैलेंस का मैसेज ...