आपके दरवाजे पर सीमेंट या रेत का एक भी बैग रखा हो तो..., MCD पर बिफर पड़ीं किरण बेदी
नई दिल्ली, सितम्बर 9 -- दिल्ली में सत्य निकेतन हादसे पर पूर्व आईपीएस अफसर किरण बेदी ने गंभीर सवाल उठाए हैं। बेदी ने कहा कि अगर आपके दरवाजे के सामने सीमेंट या रेत का एक भी बैग रखा हो तो एमसीडी के अधिकारियों को उगाही का मौका दिख जाता है। इसलिए यह निगरानी की कमी नहीं है, बल्कि जान-बूझकर अनदेखा करना है। साफ तौर पर दिखता है कि रोजमर्रा के कामकाज में सुपरविजन के स्तर पर जरूरी निगरानी और प्रक्रियाओं की कमी है। किरण बेदी ने कहा कि एमसीडी इंस्पेक्शन को ट्रैक करने के लिए टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल क्यों नहीं करती? जांच और पुलिस पूछताछ से भ्रष्टाचार/भाई-भतीजावाद/सिफारिशों के पैटर्न का पता चलना चाहिए। इसके फायदा उठाने वाले कौन हैं और वसूली कितनी और किस तरह से की जाती है? पिछली जांचों पर कार्रवाई क्यों नहीं की गई? यह चेतावनियों के बावजूद कार्रवाई न करने क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.