नई दिल्ली, फरवरी 24 -- निसान इंडिया में हाल ही में अपनी ऑल न्यू ग्रेवाइट को लॉन्च किया है। ये देश की सबसे सस्ती 7-सीटर MPV भी है। जिसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत सिर्फ 5.65 लाख रुपए है। मार्केट में आने के बाद, यह नई 7-सीटर अब देश भर के डीलरशिप पर पहुंचने लगी है। ग्रेवाइट असल में ट्राइबर का निसान वर्जन है और इसे बड़े परिवारों को ध्यान में रखकर एक सस्ती, सब-फोर-मीटर MPV के तौर पर पेश किया गया है। इसमें निसान की सिग्नेचर V-मोशन ग्रिल, नया फ्रंट बम्पर, बदले हुए हेडलैंप और हल्के कॉस्मेटिक बदलाव हैं जो इसे अपने रेनो सिबलिंग से अलग बनाते हैं। हालांकि, इसका ओवरऑल सिल्हूट और डाइमेंशन डोनर मॉडल जैसा ही है। बता दें कि कंपनी ने ग्रेवाइट 8 वैरिएंट में आती है। इनमें विसिया, एसेंटा, एन-कनेक्टा, एन-कनेक्टा EZ शिफ्ट, टेक्ना, टेक्ना लॉन्च एडिशन, टेक्ना EZ शि...